विदिशा की गर्भवती लड़की ने भोपाल में लिव इन पार्टनर के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। विदिशा की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की ने भोपाल में अपने लिव इन पार्टनर शैलेन्द्र कुशवाह के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। युवती भोपाल में प्राइवेट जॉब करती है। आरोप लगाया है कि शैलेन्द्र कुशवाह ने शादी का वादा किया था परंतु अब मुकर गया है। 

पुलिस के मुताबिक विदिशा निवासी 19 वर्षीय युवती भोपाल की एक निजी कंपनी में नेटवर्किंग का काम करती है। करीब दो साल पहले काम के दौरान उसकी मुलाकात शैलेंद्र कुशवाह से हुई थी। लगातार बातचीत के कारण दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। इस दौरान 28 नवंबर 2018 को शैलेंद्र ने पहली बार युवती को शादी का झांसा देकर उसके किराए के मकान में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

गर्भवती हो गई तब पता चला कि लिव इन पार्टनर तो शादीशुदा है

दोनों एक साल लिव इन में रह रहे थे। इस दौरान शैलेंद्र लगातार उसके साथ शारीरिक रिश्ते बनाता रहौ युवती ने बताया कि जब उसने शैलेंद्र को बताया कि वह चार महीने की गर्भवती है तो वह शादी करने से इनकार करने लगा। इसी दौरान पता चला कि शैलेंद्र पहले से ही शादीशुदा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!