राजगढ़ में 125 भाजपा नेताओं के खिलाफ नामजद मामला दर्ज, FIR में 500 अज्ञात

राजगढ़। रविवार को राजगढ़ में भारी बवाल के बाद भारतीय जनता पार्टी के 125 नेताओं के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। यह मामला कलेक्टर के आदेश पर थाना प्रभारी द्वारा दर्ज किया गया। 

मैं थाना व्यावरा शहर मे थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हूँ। दिनांक 18/01/20 को माननीय जिला दण्डाधिकारी महोदय राजगढ के आदेश क्रमांक 1597/एस.डब्ल्यू/2020 राजगढ दिनांक 18/01/20 के तहत् संपूर्ण जिले मे धारा 144 जाफौ लागू की जाकर सूचना सार्वजनिक की गयी थी। एवं अन्य माध्यम से भी प्रचार प्रसार नगर व्यावरा मे कराया गया था। लेकिन दिनांक 19/01/20 को जागरुक नागरिकता मंच के द्वारा नागरिता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन मे पैदल तिरंगा यात्रा निकाले जाने हेतु अनुमति चाही गयी थी। जो कानून व्यवस्था की दृष्टि से उक्त कार्यक्रम की अनुमति के लिये अभिमत चाहा गया था। जो उचित न होने से अनुमति प्रदान नही की गयी थी। लेकिन उसके उपरांत भी आज दिनांक 19/01/20 को 1.भाजपा जिला अध्यक्ष दिलवर यादव, 2.मुकेश सेन के नेतृत्व मे बैष्णो देवी मंदिर व्यावरा से 3.भाजपा के पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार, 4.पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, 5.पूर्व विधायक अमरसिंह एवं कार्यकर्ता 6. बाबूपाल तिसाई, 7.रवि बडोने , 8.दीपकमल, 9.भूपेन्द्र ठाकुर वोडा वाले, 10. हरिओम सादिल्य लीमाचौहान, 11.पूर्व विधायक मोहन शर्मा, 12.नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शर्मा, 13.दीपक जाट, 14.पूर्व विधायक गौतम टेटवाल, 15.अमित शर्मा, 16.राजू यादव, 17.मयूर गुप्ता, 18.चंदन जादौन, 19.मोहन लोधी सुठालिया, 20.गिरर्राज गुप्ता, 21.आशु खस, 22.अरविंद शर्मा, 23.प्रिंस उर्फ योगेन्द्र छावडा, 24.अजय खटीक, 25.विष्णु साहू, 26.कैलाश राज कुरावर, 27.रमेश साहू व्यावरा, 28.धर्मेन्द्र शर्मा, 29.सत्येन्द्र राठौर नरसिंहगढ, 30.कपिल शर्मा, 31.दिनेश शर्मा, 32. रामबाबू आर्य लीमाचौहान, 33.योगेन्द्र सिंह परिहार वकील, 34.संजयसिंह नरसिंहगढ, 35.गजेन्द्र केलवा नरसिंहगढ, 36.गंगाप्रसाद चौधरी कुरावर, 37.दिगपालसिंह कुरावर, 38.गोपाल राठौर कुरावर, 39.यशवंत गुर्जर, 40.दीपचंद शाक्यवार, 41.गोपाल बंसल, 42.रामनारायण दांगी, 43.अजय गौंड मुल्तानपुरा , 44.विवेक आर्य, 45.रासू आर्य , 46.अखिलेश जोशी, 47.अशोक शिवहरे नरसिंहगढ, 48. अशोक गुप्ता , 49.गोपाल दांगी बायपास रोड व्यावरा, 50.यलकार राव, 51.संजय गुप्ता राजगढ, 52.चंद्रशेखर साहू, 53.गिर्राज गुप्ता, 54.देवीसिंह सौधिया, 55.संजय नागर, 56.विनोद नागर व्यावरा, 57.रामबाबू प्रजापति, 58.रमेश चंद सेन, 59.श्यामलाल प्रजापति पेंटर, 60.विनोद जजावरा व्यावरा, 61.हर्ष तोमर व्यावरा, 62.मनीष यादव पचोर, 63.पिंटू गोयल पचोर, 64.मनोज शर्मा सुठालिया, 65.महेश पालीवाल सुठालिया , 66.कैलाश लोधी पार्षद, 67.बलराम बना टोडी , 68.नारायणसिंह सौधिया सालरी खेडी, 69.इंदरसिंह लोधी पारसाना, 70.गोपाल सक्सेना सुठालिया, 71.रामगोपाल धनगर, , 72.गोपाल जाटव पार्षद, 73.सुरेश धनगर , 74.गोलू बग्गन,75.गगन खटीक व्यावरा, 76.राकेश शिवहरे सुठालिया, 77.गोपाल पंडित व्यावरा, 78.ओमप्रकाश छईया, 79.राजेश राठौर ,80.त्रिलोक शर्मा, 81.उमेश श्रीवास्तव व्यावरा, 82.मोहन दांगी, 83.भूपेन्द्र सिंह राजपूत वोडा, 84.अनिल लश्करी, 85.संजय तिवारी पचोर, 86.अजय ठाकुर, 87.विशाल खटीक, 88.अनिल यादव व्यावरा, 89.टीपू शाक्यवार, 90.हुकम सौधिया चाटा, 91.उमा शर्मा, 92.सरिता ताई, 93.कैलाश इंजिनियरिंग वर्कस , 94.कैलाश सोनी नरसिंहगढ, 95.लक्ष्मीनारायण पचवारी नरसिंहगढ, 96.सुभाष पालीवाल, 97.कमल पालीवाल, 98.मनोज राजपूत, 99.रामबाबू मोदी खिलचीपुर, 100.नरेन्द्र जोशी व्यावरा, 101.अशोक अग्रवाल, 102.श्याम मण्डलोई राजगढ,103.जगदीश पंवार,104. बलवंतसिंह सौधिया देहात व्यावरा, 105.अशोक अग्रवाल,106.कैलाश नारायण मौर्य, 107.रामेश्वर शर्मा, 108. सूरज दांगी व्यावरा, 109. चंन्द्र शेखर साहू, 110. पुरुषोत्तम यादव करनवास, 111. गोपाल खत्री, 112.राहुल चौहान(प्रिंस) राजगढ, 113. वासु व्यावरा, 114.विकास करोदिया उर्फ पिंटू पचोर, 115. दीपक गुर्जर, 116.संजय गुप्ता राजगढ, 117. दिनेश गुर्जर भयाना, 118.कमल तंवर, 119. देवरानी राठौर, 120 कंचन सोनी, 121. राजकुंवर बाई, 122.रिंकु सुनैरी, 123. तृप्ति शर्मा, 124. चन्द्रकलां चौहान नि. झिरी,125. गिरिराज जुलानी जीरापुर के साथ करीब 500 अन्य लोग की भीड विधि विरुध्द जमाव करने के उद्देश्य से इकठ्ठा होने लगे। 

और विधि विरुद्ध जमाव कर नारेबाजी करते हुये तिरंगा यात्रा निकालने लगे जिनको मेरे व हमराह पुलिस फोर्स एवं राजस्व अधिकारियों एसडीएम महोदय, तहसीलदार महोदय के सामने समझाईश दी गयी कि आपको उक्त विधि विरोध जूलूस निकालने की अनुमति नही दी गयी है। आप जुलूस नही निकाल सकते। जो धारा 144 जाफौ का उल्लघंन होगा लेकिन उसके बाबजूद भी उक्त सभी लोगो के द्वारा बैष्णोदेवी मंदिर से इंदौर नाका तरफ जूलूस निकाला व नारेबाजी कर हंगामा किया। जो विधि विरोध जमाव होकर धारा 144 जाफौ का उल्लघंन पाया तथा उक्त जूलूस के नेतृत्व कर्ता एवं जूलूस के व्यक्तियों को रोकने के उपरांत भी सड़क पर आकर यातायात अवरुद्ध किया एवं आम नागरिकों तथा राहगीरों के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर सामाजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास किये व राहगीरो का रास्ता रोका। जिन्हे रास्ते से हटाने का प्रयास किया। तो सभी लोग रास्ते मे बैठ गये और काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। आरोपीगणो का उक्त अपराध धारा 188 जाफौ एवं 341,147 भादवि के अंतर्गत दण्डनीय होने से प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !