SpiceJet की फ्लाइट में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने धरना दिया, राजनीति शुरू

भोपाल। स्पाइस जेट की फ्लाइट में सांसद एवं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के 10 मिनट के धरने पर राजनीति शुरू हो गई है। मंत्री पीसी शर्मा ने सांसद के धरने पर तंज कसा है तो सांसद प्रज्ञा ठाकुर स्पाइसजेट कंपनी के प्रबंधन पर नाराजगी जताई है।

सीट नंबर ए-1 के लिए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर में धरना दिया

21 दिसंबर 2019 को विश्व हिंदू परिषद के नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर भोपाल की सांसद बनी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से भोपाल आ रही थी। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर शनिवार शाम को दिल्ली से स्पाइस जेट की उड़ान संख्या SG 2489 से भोपाल आ रही थीं। उन्हें सीट नंबर 2-ए दी गई। सांसद एवं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चाहती थीं कि प्रोटोकाल के लिहाज से उन्हें सीट नंबर ए-1 दी जाए, लेकिन यह सीट पहले ही दूसरे यात्री को दी जा चुकी थी। शाम सात बजे विमान भोपाल में राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां सभी यात्री उतर गए, लेकिन साध्वी नहीं उतरीं। स्पाइस जेट के स्टाफ ने भी उनसे नीचे आने का अनुरोध किया, लेकिन वे नहीं मानीं। बाद में एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम विमान के अंदर पहुंचे और सांसद से नीचे उतरने का अनुरोध किया। इसके बाद वे विमान से उतरीं। उनके विमान से समय पर नहीं उतरने के कारण यह विमान भोपाल से 10 मिनट की देरी से वापस दिल्ली रवाना हुआ। 

धरना नहीं, सिर्फ शिकायत की

प्रज्ञा सिंह ठाकुर एयरपोर्ट से संत हिरदारामजी की कुटिया पर पहुंचीं। उन्होंने यहां मीडिया से कहा कि स्पाइस जेट की सेवाएं ठीक नहीं हैं। कंपनी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है। मैंने जो सीट बुक कराई थी, वह नहीं दी गई। मैंने धरना नहीं दिया, लेकिन सेवाओं में कमी की शिकायत दर्ज कराई है। 

प्रज्ञा ठाकुर को मध्यप्रदेश के लिए लड़ना चाहिए, वह सीट के लिए लड़ रही है: पीसी शर्मा

मध्य प्रदेश शासन के जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने प्रज्ञा ठाकुर के विवाद को लेकर कहा कि जिन सांसदों को केंद्र से एमपी (Madhya Pradesh) के लिए आर्थिक मदद न मिलने पर धरना देना चाहिए, वे फ्लाइट में एक सीट के लिए लड़ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार को मध्य प्रदेश के कोटे की 16 हज़ार करोड़ की राशि देना है लेकिन, ये बेहद ताज्जुब की बात है कि बीजेपी के सांसद एमपी की तरक्‍की के लिए नहीं, फ्लाइट में सीट के लिए धरना दे रहे हैं। 

शिकायत मिली है जांच की जाएगी: एयरपोर्ट डायरेक्टर

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सीट आवंटन को लेकर प्रज्ञा ठाकुर की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच की जाएगी। प्रज्ञा ठाकुर सीट आवंटन को लेकर नाराज थीं, जिस पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !