सांसद/विधायकों के सम्मान में अफसरों को खड़े होकर हाथ जोड़ना होगा | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मान में प्रशासनिक अधिकारियों को खड़े होकर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करना होगा। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए हैं एवं सभी कलेक्टरों सहित सभी विभाग प्रमुखों से भी कहा गया है कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराएं।

मध्यप्रदेश में नेता और नौकरशाहों के बीच तनातनी

बता दें कि मध्य प्रदेश में नेताओं एवं नौकरशाहों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। कई अफसर मनमानी कर रहे हैं। सांसद और विधायक क्या कई मंत्री तक मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत कर चुके हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के प्रमुखों को आदेश जारी कर दिया है। इसमें साफ-साफ कहा गया है कि जब भी कोई सांसद या विधायक अधिकारियों से मिलने आएं तो अफसर उनके सम्मान में खड़े होकर उनका स्वागत करें। वो अपनी सीट से उठें और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करें।

आदेश का सख्ती से पालन कराएं

पत्र में कहा गया है कि अफसरों को माननीयों के साथ अपने व्यवहार में शिष्टाचार बरतना चाहिए। सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने अधीनस्थ अधिकारियों औऱ कर्मचारियों को भी ये आदेश बता दें और सख्ती से इसका पालन कराएं।

जनता ने जिन्हें चुना उनका सम्मान ज़रूरी

सामान्य प्रशासन विभाग के इस आदेश पर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का कहना है, सामान्य प्रशासन विभाग ने अब पत्र जारी किया है। ये तो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। ये तो शिष्टाचार है। एक चुना हुआ प्रतिनिधि है, MLA है या सांसद है, जिसे जनता ने चुनकर भेजा है। वहीं मंत्री कानून बनाते हैं। उसी नियम-कानून पर देश चलता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !