सीधी मप्र में कक्षा 9 की छात्रा के साथ 4 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया, VIDEO बनाया | MP NEWS

Updesh Awasthee
सीधी। जिले के जमोड़ी थाना की पुलिस ने कक्षा 9 मे पढ़ने वाली छात्रा के साथ गांव के एकांत मे चार नाबालिक बालकों को गिरफ्तार किया है। चारों पर आरोप है कि उन्होंने कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना 22 दिन पूर्व की है। पीड़िता ने रविवार की रात को थाना पहुंचकर षिकायत दर्ज कराया है। जमोड़ी थाना निवासी नौवी कक्षा मे पढ़ने वाली छात्रा अपने घर जा रही थी जब वह निर्जन स्थान पर पहुंची तो एक आरोपी उसे रोक कर बात चीत करने लगा। इसी दौरान सायकल से दूसरा लड़का भी पहुंच गया। दोनों छात्रा को एक खेत में ले गए और रेप किया। इसी दौरान दो और लड़के आ गए। उन्होंने इसकी वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ बलात्कार किया। 

डरी सहमी छात्रा घर पहुंचकर किसी को आप बीती बताई तो नही लेकिन गुम सुम रहने लगी जिससे परिजन चिंतित रहने लगे। साथ ही छात्रा के मन मे बैठै भय को दूर करने का प्रयास करते रहे। इसी दौरान छात्रा ने अपनी मां को सारी घटना की जानकारी दे दी। रविवार की रात छात्रा की मां पीड़िता को लेकर पुलिस थाना पहुंची। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया जिसमें सामूहिक बलात्कार पाया गया। पुलिस ने चारों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। लड़कों के पास से वह वीडियो भी मिल गया जो बलात्कार के दौरान बनाया गया था। सामूहिक बलात्कार के चारों आरोपियों के न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

महीने भर की दूसरी सामूहिक दुराचार की घटना

दुराचार की घटनाएं रोज हो रही है पर सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं मे हुई वृद्धि ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि रामपुर नैकिन थाना के निजी स्कूल की महिला शिक्षक के साथ सामूहिक रूप से दुराचार करने की घटना सामने आई थी। जिस पर चार आरोपियों को हिरासत मे लेकर जेल भेजा था। 

इनका कहना है

सामूहिक दुराचार की षिकायत मिलते ही चारो आरोपियों को पकड़ लिया गया हैं पीड़ित और आरोपी दोनों नावालिग है इस लिये ऐसी कोई जानकारी सार्वजनिक नही की जायेगी चारों को न्यायालय मे पेष किया जा चुका है।
अजूलता पाटलें उपपुलिस अधीक्षक सीधी
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!