एमपी बोर्ड 10th-12th परीक्षाओं की संभावित तारीख | MP BOARD 10th-12th EXAM DATE

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित होने वाली हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं की संभावित तारीख सामने आ गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सप्ताह दोनों परीक्षाओं का टाइम टेबल भी जारी हो जाएगा। हायर सेकेंडरी यानी 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से और हाई स्कूल यानी दसवीं की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होने की संभावना है।

एमपी बोर्ड परीक्षाओं में 19 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे

इस बार 10वीं -12वीं की सालाना परीक्षा में 19 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें लगभग 4 लाख छात्र प्राइवेट हाेंगे। यदि विभाग को शासन से अनुमति मिल जाती है तो इस साल नियमित छात्र-छात्राओं के साथ प्राइवेट को भी प्रोजेक्ट के 20 अंक अलग से मिल सकते हैं। माशिमं ने इसके लिए शासन को पत्र लिखा है। परीक्षा केंद्रों की सूची दिसंबर के पहले हफ्ते में जारी की जा सकती है।

इस साल भी 80 अंक के ही होंगे NCERT विषयों के पेपर

10वीं-12वीं के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एनसीईआरटी) के विषयों के पेपर इस साल भी 80 अंकों के होंगे। विद्यार्थियों को 20 फीसदी अंक प्रोजेक्ट व प्रैक्टिकल के मिलेंगे। माशिमं के अधिकारियों ने बताया कि कुछ जिलों से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में मानदंडों का पालन नहीं किया गया था एवं सरकारी स्कूल होने के बाद भी प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया गया था, वहीं कुछ परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के नाम शामिल किए गए थे। इस कारण इस सूची को जिलों को वापस कर दिया गया था। अधिकांश जिलों से सूची आ गई है। भिंड एवं मुरैना से सूची आना शेष है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!