SAF के जवान नितेन्द्र मंडलोई ने खुद को गोली मारी | MP NEWS

NEWS ROOM
झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के अंतरवेलिया पिपलिया क्षेत्र में आज सुबह विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के एक जवान ने स्वयं पर फायरिंग कर आत्महत्या कर ली। SAF की 15वीं बटालियन में पदस्थ मृतक आरक्षक नितेन्द्र मंडलोई छुटि्टयां मनाकर 26 नवंबर को नौकरी पर लौटा था। 

गोली की आवाज सुनते ही अन्य साथी बैरक के अंदर कमरे में पहुंचे तो वहां उन्हें उनका साथी मृतक हालत में मिला। आत्महत्या के कारणों का खुलासा फिलहान नहीं हो सका है। जवान द्वारा खुद को गोली मरने की घटना से महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15वीं बटालियन के आरक्षक नितेन्द्र मंडलोई (28) ने खुदको गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार सुबह सुबह लगभग 6 बजे की है। बताया जा रहा है। नितेन्द्र सुबह चार बजे ही नाइट ड्यूटी कर लौटा था और करीब डेढ़-दो घंटे बाद उसने गोली मार ली। मृतक नीतेन्द्र मंडलोई मूलत: शाजापुर जिले के अवंतिपुर बड़ोदिया के गांव पोलाय कलां का रहने वाला था। 

गोली लगने के बाद मौके पर ही नितेन्द्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनीत जैन अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नितेन्द्र ने गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की विवेचना मे लगी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!