कृषि विभाग संयुक्त संचालक उत्तम सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार: लोकायुक्त पुलिस | MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस " लोकायुक्त पुलिस" ने दावा किया है कि उसने एक छापामार कार्यवाही के दौरान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कृषि विभाग के संयुक्त संचालक उत्तम सिंह जादौन को ₹200000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कृषि विभाग के अधिकारी उत्तम सिंह जादौन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 

अमानक खाद बीज का मामला निपटाने के लिए रिश्वत मांगी थी

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, कृषि विभाग के संयुक्त संचालक उत्तम सिंह जादौन को भोपाल के नरेला शंकरी के खाद बीज के एक व्यापारी मान सिंह राजपूत से दो लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आरोपी अधिकारी ने मान सिंह राजपूत से उसकी दुकान से मिले अमानक खाद, बीज मामले को निपटाने के एवज में तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एक लाख रुपए मान सिंह शुक्रवार को उप संचालक जादौन को दे चुका है।

1 दिन पहले ली गई रिश्वत की रकम भी घर से मिली

मान सिंह शनिवार को अधिकारी को रिश्वत की दूसरी किश्त दो लाख रुपए देने उसके कार्यालय में पहुंचा, तभी लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, आरोपी अधिकारी द्वारा मान सिंह से कल लिए गए एक लाख रुपए भी उसके घर से बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए अधिकारी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!