प्रदेश में राजकीय शोक, बर्थडे पार्टी मना रहे थे भाजपा के महापौर | MP NEWS

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। मध्य प्रदेश में बीजेपी को मजबूत करने वाले, प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश जोशी का निधन हुआ। पूरे प्रदेश में राजकीय शोक मनाया जा रहा है और बुरहानपुर में भाजपा नेता एवं महापौर अनिल भाऊ भोसले बर्थडे पार्टी मना रहे थे। 

नगर निगम ऑफिस में मनाया जश्न 

भाजपा की रीति नीति और परंपराओं के खिलाफ जाते हुए बुरहानपुर के महापौर अनिल भाऊ भोसले ने नगर निगम ऑफिस में अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। भाजपा के लिए शर्मसार करने वाली दूसरी खबर यह है कि इस जश्न में नगर निगम के अधिकारियों के अलावा भाजपा के कई नेता भी शामिल हुए। 

दिनभर चलता रहा जन्मदिन का जश्न 


महापौर अनिल भोसले के जन्मदिन का जश्न केवल नगर निगम ऑफिस में ही नहीं मनाया गया बल्कि सारे दिन चलता रहा। शोकमग्न भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिन भर उन्हें बधाइयां देने आते रहे। बेशर्मी देखिए ना केवल जश्न मनाया, बल्कि जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!