सांसद प्रज्ञा ठाकुर की कांग्रेसी विधायक को चुनौती: आ रही हूं आपके घर, जला लीजिए | BHOPAL NEWS

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी से भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ब्यावरा से कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी को जवाब सहित चुनौती दिए। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि मैं आ रही हूं आपके घर, जला लीजिए। बता दें कि कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा था कि यदि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ब्यावरा आई तो उन्हें जला देंगे। 

क्या चुनौती दी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि "कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है 1984 में सिखों का और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का। राहुल गांधी ने आतंकी कहा और उनके विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे। ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक 8 दिसंबर 2019 समय सायं 4:00 बजे, जला लीजिए। 

सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बारे में क्या कहा था कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने 

भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के संदर्भ में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट से विधायक एवं कांग्रेस नेता गोवर्धन दांगी ने बयान दिया था कि यदि प्रज्ञा सिंह ठाकुर कभी ब्यावरा आई तो उन्हें जिंदा जला देंगे। विधायक गोवर्धन दांगी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला जलाने के बाद मीडिया के सामने बयान दे रहे थे। बता देगी गोवर्धन दांगी मध्यप्रदेश में कांग्रेस के क्षत्रप दिग्विजय सिंह गुट के नेता माने जाते हैं। दिग्विजय सिंह की कृपा से इस बारे में टिकट मिला और विधायक बने। 

यह रहा कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का बयान

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !