हादसा: नदी में गिरा टैंपो, बड़वानी के 7 लोगों की मौत, 5 की स्थिति गंभीर, 10 घायल | MP NEWS

बड़वानी। महाराष्ट्र के धुले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। एक टैंपो पुल से 50 फीट नीचे बोरी नदी में गिर गया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में 15 लोग घायल हैं जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त टैंपो ओवरलोड था और अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है।  

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले लोग महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में गन्ने के खेतों में मजदूरी करने जा रहे थे। इन मजदूरों के साथ इनका परिवार भी शामिल था। मरने वालों में बच्चे और महिला भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टैंपो में करीब 20 से ज्यादा लोग शामिल हैं। घायलों का धुले के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों को सबसे पहले हादसे की जानकारी मिली। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को नदी से बाहर निकाला।

हादसा में मध्यप्रदेश के लोगों की मौत हुई है। ऐसे में महाराष्ट्र की धुले पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र पुलिस ने बडवानी जिले के स्थानीय प्रशासन से भी संपर्क करने की कोशिश की है। फिलहाल मरने वालों के नामों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। बता दें कि हाल ही में राजस्थान में भी एक सड़क हादसा हुआ था इस हादसे में बडवानी जिले के कई लोगों की मौत हो गई थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !