शिवपुरी में सनसनीखेज हत्याकांड, गड़रियों ने ठाकुरों को गोलियों से भूना, 2 मौतें, 5 घायल, पुलिस तैनात

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। यहां गडरिया परिवार के कुछ लोगों ने ठाकुर परिवार के लोगों पर फायरिंग कर दी। इस झगड़े में ठाकुर परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल है। इलाके में हालात तनावपूर्ण है। घायलों को अस्पताल दाखिल किया गया है। अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

गडरिया परिवार के लोग बाइक पर सवार होकर आए और फायरिंग कर डाली

जानकारी मिल रही हैं कि शहर के प्रसिद्ध् बांकडे हनुमान जी पास स्थित कोटा गांव में निवासरत दीपक ठाकुर और नवल सिंह और मुन्ना गडरिया के खेतो की एक ही मेड है। इस खेत की मेड पर बनी नहर के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। कल ठाकुर परिवार में शादी थी। शादी के कार्यक्रम के बाद कोटा गांव में निवासरत ठाकुर परिवार के सदस्य अपने घर बैठे थे,आज लगभग 12 बजे बाइक पर सवार होकर गडरिया परिवार के लोग हथियारों से लैंस होकर आ धमके ओर अचानक से इन्होने गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोलीबारी इतनी अचानक हुई कि ठाकुर परिवार को संभलने का मौका नही मिला। 

ठाकुर परिवार के 2 लोगों की मौके पर ही मौत, पांच घायल

इस गोली काण्ड में दीपक ठाकुर उम्र 27 साल पुत्र पहलवान सिंह निवासी कोटा, प्रेम ठाकुर की मौत गोली लगने से हो गई हैंं। वही इस गोली काण्ड में मुलायम सिंह पुत्र बादाम सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी कोटा,सुल्तान सिंह पुत्र बादाम सिंह उम्र 60 साल,पवन सिंह उम्र 36 साल पुत्र मुलायम सिंह,साहब सिंह उम्र 47 पुत्र राजसिंह उम्र 47 साल और पहलवान सिंह उम्र 50 साल पुत्र बादम सिंह के घायल होने की खबर मिल रही हैं इन सभी के शरीर में गोलियों के छरेें लगे है।

खबर लिखे जाने तक कोटा गांव और जिला चिकित्सालय को छावनी में तब्दील कर दिया हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है,अभी इस मामले मे आरोपियो के नाम सामने नही आए हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!