SAGAR में दीपावली से पहले युवक को जिंदा जलाया

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की कजली वन क्षेत्र में 5 लोगों ने एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। दीपावली के त्यौहार के ठीक पहले हुई इस घटना से इलाके में सनसनी दौड़ा दी है। लोग भयभीत हैं। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। युवक के परिजनों ने इन्ही 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का मानना है कि युवक के परिजनों जो कहानी बता रहे हैं हत्या का कारण उससे  अलग हो सकता है।

परिजनों ने केंट पुलिस को बताया कि एक हफ्ते पहले पास ही की दुकान के लोगों से पीड़ित युवक का विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद गैस वेल्डिंग के काम को लेकर हुआ था। परिजनों ने उसी विवाद को घटना का कारण बताया है। उनका कहना है कि आरोपी युवक तभी से इस तरह की वारदात की साजिश कर रहे है। केंट पुलिस ने मामले की जांच के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार लिया है।

जांच के बाद होगा खुलासा

घटना के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही खुलासा होगा कि मामला आपसी रंजिश का था, या दुकान के विवाद का। पुलिस के मुताबिक आग लगाकर ज़िंदा जलाने के मामले में कोई और भी वजह हो सकती है। पुलिस के मुताबिक घटना की वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !