किसान कर्ज माफी: कृषि मंत्री का खुलासा और मुख्यमंत्री का बयान | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में झाबुआ उपचुनाव के बीच कृषि मंत्री सचिन यादव ने भाजपा पर एक बड़ा हमला किया है। उन्होंने किसान कर्ज माफी की लिस्ट शेयर करते हुए बताया कि झाबुआ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भानु भूरिया की मां का ₹100000 से ज्यादा का कृषि कर्ज माफ किया जा चुका है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं कमलनाथ सरकार ने किसान कर्ज माफी का वादा तो किया था लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया।

कैबिनेट मंत्री सचिन यादव ने ट्वीट कर किसान कर्जमाफी की लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में बीजेपी उम्मीदवार भानु भूरिया की मां वरदी भूरिया का नाम भी दर्ज है। ट्वीट में सचिन ने बीजेपी को भी आड़े हाथों लेते हुए लिखा है कि भाजपा वाले झाबुआ में बोल रहे हैं किसानों का कर्ज़ माफ नही हुआ जबकि हकीकत यह है कि झाबुआ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी भानु भूरिया की माताजी का ही 1 लाख से ज्यादा का कर्ज माफ हुआ है। भाजपा अब भारतीय झूठी पार्टी बन गई है। 

कृषि मंत्री के द्वारा जारी की गई लिस्ट में बीजेपी कैंडिडेट की मां का नाम आने के बाद सियासत गरमा गई है। क्योंकि इसके पहले भी जो लिस्ट आई थी उसमें शिवराज के भाई का कर्जमाफ हुआ था, उसे लेकर भी प्रदेश में सियासी युद्ध देखा गया था। हालांकि सरकार का कहना है कि उसने 50 हजार तक के किसानों का कर्जमाफ कर दिया है, अब दो लाख तक के कर्ज वाले किसानों का कर्जमाफ होना बाकी है।  
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!