JABALPUR का लड़का, मुंबई गर्ल से शादी: हाईकोर्ट ने पुलिस का सौंपी प्यार की पहरेदारी

जबलपुर। जबलपुर का छोरा को मुंबई गर्ल से प्यार हो गया। इश्क की कहानी आगे बढ़ी और दोनों ने लव मैरिज कर ली लेकिन मुंबई की लड़की कहानी में विलेन बन गए हैं। वो पॉवरफुल हैं। उन्होंने मुंबई में मामला दर्ज करा दिया है। मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर युवक को बयान देने बुलाया है लेकिन युवक को डर है कि यदि वो बयान देने गए तो दोनों की हत्या हो जाएगी। मामले में हाईकोर्ट ने जबलपुर एसपी को पाबंद किया है कि वो पुलिस सुरक्षा में दोनों के मुंबई लेकर जाए, बयान दर्ज कराकर वापस लाए। 

न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकलपीठ के समक्ष सिविल लाइन जबलपुर निवासी विक्रम राज सिंह व मुंबई के सांताक्रूज, पूर्व खार निवासी जेहरा अब्बास मीठीबोरवाला की ओर से अधिवक्ता पंकज दुबे ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता बालिग हैं और विधिवत प्रेम विवाह कर लिया है। इस विवाह से युवती के परिजन खासे नाराज हैं। उन्होंने मुंबई में केस दर्ज करा दिया है। मुंबई पुलिस युवक को हाजिर होने नोटिस भेज चुकी है।

युवक अपनी पत्नी के साथ बयान दर्ज कराने जाना चाहता है। लेकिन उसे जान का खतरा है। युवक व युवती दोनों का कहना है कि मुंबई निवासी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला परिवार रसूखदार है। ऐसे में वह कुछ भी कर सकता है। इस आशंका को निर्मूल करने पुलिस सुरक्षा आवश्यक है।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे याचिकाकर्ता युवक व युवती को पुलिस सुरक्षा में मुंबई तक ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ऐसा इसलिए ताकि वे मुंबई के खार थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज करा सकें और सकुशल वापस लौट सकें। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !