धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी | DHANTERS PR RASHI KE ACCORDING SHOPPING

भोपाल। इस वर्ष 25 अक्टूबर यानी शुक्रवार को 'धनतेरस' का त्योहार ('Dhanteras' festival) मनाया जा रहा है। हिंदुओं में इस त्योहार पर सोने या चांदी के आभूषण और बर्तन, सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन आरोग्य के देव धनवन्तरि, माता लक्ष्मी और धन-संपत्ति के कुबेर की दीपक जलाकर पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है।

मेष: इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस को चांदी या तांबे के बर्तन खरीदना शुभ होगा।
वृष: वृष राशि वालों के लिए भी चांदी और तांबे के बर्तन खरीदना अच्छा रहेगा।
मिथुन: अगर आपकी राशि मिथुन है तो इस बार सोने की ज्वेलरी, स्टील के बर्तन और हरे रंग के सामान खरीदना आपके लिए लाभकारी होगा।
कर्क: चांदी की ज्वेलरी या बर्तन खरीदना कर्क राशि वालों के लिए अच्छा होगा।

सिंह: सिंह राशि वाले इस साल धनतेरस पर तांबे के बर्तन और नए कपड़े खरीदेंगे तो अच्छा रहेगा।
कन्या: गणेश की मूर्ति, सोने या चांदी की ज्वेलरी और कलश खरीदना धनतेरस पर फलदायी होगा।
तुला: तुला राशि वालो के लिए कपड़ें, सौंदर्य और चांदी या स्टील के बर्तन खरीदना लाभदायक होगा।
वृश्चिक: इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोने के आभूषण खरीदना अच्छा रहेगा।

धनु: धनतेरस पर सोन के आभूषण और तांबे के बर्तन खरीदना लाभकारी होगा।
मकर: कपड़े खरीदना और नए वाहन या चांदी के बर्तन की खरीदारी आपके लिए फायदेमंद होगा।
कुंभ: सौंदर्य के सामान, जूता चप्पल और सोने के आभूषण खरीदना कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा होगा।
मीन: सोन के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !