ठेकेदार का पत्थर अधिकारी की कार की छत फाड़कर घुसा, मौत | BETUL MP NEWS

Updesh Awasthee
बैतूल। बैतूल-मुलताई फोरलेन पर उभारिया गांव के समीप सोमवार को स्टोन क्रशर के लिए चल रही ब्लास्टिंग का एक पत्थर 500 मीटर दूर जा रही कार की छत पर गिरा। पत्थर की गति इतनी तेज थी कि वह कार की छत फाड़कर इंडसइंड बैंक होशंगाबाद के डिप्टी क्लस्टर मैनेजर अशोक वर्मा (45) के सिर पर लगा। वर्मा का सिर और मुंह फट गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ब्लास्टिंग खनिज विभाग को सूचना दिए बिना चल रही थी। 

दीपावली खरीददारी के लिए दो दिन पुष्य नक्षत्र


दीपावली में इस बार लक्ष्मी पूजन के पहले खरीदी के लिए दो दिन पुष्य नक्षत्र है। 21 अक्टूबर को सोम पुष्य और 22 अक्टूबर को भौम (मंगल) पुष्य नक्षत्र रहेगा। दोनों दिन अन्य शुभ योगों का संयोग भी रहेगा। दो दिन तक लोग खरीदारी कर सकेंगे। ज्योतिषविदों का मानना है कि दीपावली के पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र में त्योहारी खरीदी शुभ होती है। इसलिए लोग पुष्य का इंतजार करते हैं। खासकर महंगी खरीदी इस नक्षत्र में की जाती है। पंडित अखिलेष शर्मा के अनुसार इस नक्षत्र में गाड़ी, मकान, दुकान, कपड़े, सोना, बर्तन, भूमि, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का विशेष महत्व होता है। 

यह माना जाता है कि इस दिन अगर सोना खरीदा जाता है तो सुख-समृद्धि आती है। पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर काे शाम 5.33 बजे से शुरू हो कर 22 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4.40 बजे तक है। इस दौरान की गई खरीदारी अक्षय रहेगी, जिसका कभी क्षय नहीं होता है। इस दिन खरीदारी ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए बाजारों के दुकानदार अपने अपने दुकानों को सजाने में लगे हुए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!