रकूब खान ने 7वीं शादी की तैयारी शुरू की तो 6वीं पत्नी सुसाइड करने निकल पड़ी

भोपाल। बड़े तालाब के किनारे से एक महिला को पकड़ा गया है। उसके साथ 7 साल की बेटी भी है। वो यहां आत्महत्या करने आई थी परंतु पुलिस के पास प्रॉपर इंफार्मेशन होने के कारण सुसाइड से पहले ही महिला को रोक लिया गया। महिला को काउंसलिंग के लिए महिला थाना भेजा है। उसने बताया कि वो अपने पति की 6वीं पत्नी है, अब वो 7वीं शादी की तैयारी कर रहा है। 

तलैया पुलिस को एक मीडियाकर्मी ने फोन कर सूचना दी थी कि एक महिला वीआईपी रोड पर बड़े तालाब में खुदकुशी करने जा रही है। महिला के पहुंचने से पहले पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जैसे ही महिला अपनी बेटी के साथ रैलिंग के पास आई उसे पकड़ लिया गया। पहले मौके पर समझाया फिर काउंसलिंग के लिए महिला थाने भेज दिया गया। 

बताया गया है कि 40 वर्षीय महिला पुराने शहर में रहती हैै। उसने रकूब खान से शादी की थी। उसके पति की यह 6वीं शादी है। दोनों की एक 7 साल की बच्ची है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बीते 15-20 दिन से अलग एक अन्य महिला के साथ रह रहा है। वह उसे खर्चा भी नहीं दे रहा है। मारपीट भी करता है। ऐसे में वह घर और बच्ची का खर्च नहीं उठा पा रही है। इसके चलते वह जान देने के लिए पहुंची थी।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !