बुरी खबर: दीपावली के दिन मध्य प्रदेश के 31 जिलों में बारिश की संभावना | MP WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
भोपाल। मौसम विभाग की तरफ से बड़ी खबर आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है कि दीपावली के दिन मध्य प्रदेश के 31 जिलों में बारिश हो सकती है। बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्से पर बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तो कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। 

भोपाल से लेकर जबलपुर तक बादल 

मध्यप्रदेश में भोपाल से लेकर जबलपुर तक बादल छाए हुए हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा में दीपावली मना रहे हैं। छिंदवाड़ा का मौसम भी साफ नहीं है। हल्की बारिश हो रही है। ग्वालियर जिले में 14 डिग्री से. तापमान पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर है। 31 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंच जाएगा, वहीं अधिकतम तापमान फिलहाल 33 डिग्री तक रहेगा। जबकि मौसम साफ रहेगा। बैतूल जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री। 31 अक्टूबर तक विशेष घट-बढ़ की उम्मीद नहीं है। जबकि बादल छाए रहेंगे। 

भोपाल में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर है। 31 अक्टूबर तक 19 डिग्री न्यूनतम और 29 डिग्री अधिकतम तापमान की संभावना है। जबकि भोपाल में हल्की बूंदाबांदी या बादल छाए रह सकते हैं। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 31 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 18 पर पहुंच जाएगा। जबकि अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। इंदौर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से. और अधिकतम तापमान 27 डिग्री बना हुआ है। यहां बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 31 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी के आसार हैं।

दिल्ली की तरफ से राहत भरी खबर आ रही है

भारत सरकार के मौसम वैज्ञानिकों का मत मध्य प्रदेश के वैज्ञानिकों से अलग है। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश में दिवाली के दिन मौसम साफ रहेगा, हालांकि कहीं-कहीं छुटपुट बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट आ सकती है। अरब सागर का वह सिस्टम कमजोर पड़ गया है, जिस कारण प्रदेश में बारिश हो रही थी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!