इंदौर। हनीट्रैप कांड में जेल भेजी गई आरोपित पांचों महिलाओं को जेल में अलग-अलग रखा गया है। जेल सूत्रों के अनुसार आरोपित श्वेता स्वप्निल जैन, मोनिका, आरती, बरखा और श्वेता विजय जैन को मंगलवार को जेल में लाया गया था। पुलिस रिमांड में एक साथ रही पांचों का साथ जेल में छूट गया है। तलाशी और जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद पांचों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है।
हनी ट्रैप: जेल में पाचों सुंदरियां 2 दिन से चुप हैं, रिमांड में काफी उपद्रव किया था | INDORE NEWS
10/03/2019 02:15:00 PM
Tags

