इंदौर से शिर्डी मात्र 1.25 घंटे में, फ्लाइट शुरू

Updesh Awasthee
इंदौर। इंदौर से शिरडी जाना अब आसान हो गया है। अब मात्र 1 घंटे में इंदौर से शिरडी पहुंच सकते हैं वहां दर्शन करके वापस आ सकते हैं। यह सब कुछ आप सुबह से शाम के बीच कर सकते हैं क्योंकि अब इंदौर से शिरडी के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है।

इंडिगो एयरलाइंस की ये फ्लाइट 72 सीटर विमान से चलेगी। फ्लाइट इंदौर से सुबह 11.15 बजे रवाना होगी। दोपहर 12.35 बजे शिर्डी पहुंचेगी। इंदौर-शिर्डी सीधी फ्लाइट शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इंदौर से रोजाना 15 से ज्यादा बसें शिर्डी के लिए संचालित होती है।  साईंभक्तों ने कहा इंदौर-शिर्डी फ्लाइट शुरू होने से सैकड़ों साईभक्तों को आने-जाने की बेहतर सुविधा मिलेगी। साईं भक्त लगातार इंदौर-शिर्डी फ्लाइट के लिए मांग भी कर रहे थे। 

साईं भक्त सेवानिवृत्त अधिकारी जे.एस. गुप्ता ने कहा इंदौर से शिर्डी फ्लाइट के जाने का समय काफी अच्छा है। हालांकि आने का समय यदि शाम का होता तो और बेहतर सुविधा मिल जाती। एक ही दिन में वे जाकर आ सकते थे। दरअसल, शिर्डी फ्लाइट सुबह शिर्डी से इंदौर के लिए चलेगी। फिर यहां आकर शिर्डी जाएगी। वहीं, केंद्रीय साईं सेवा समिति के संस्थापक हरि अग्रवाल ने कहा पहली फ्लाइट के यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।

ये है शेड्यूल
शिर्डी से सुबह 9.40 बजे फ्लाइट रवाना होगी। इंदौर आएगी सुबह 10.55 बजे
इंदौर से सुबह 11.15 बजे फ्लाइट शिर्डी के लिए रवाना होगी। वहां पहुंचेगी दोपहर 12.35 बजे।
किराया: 4361 रुपए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!