आलोक खरे की संपत्ति लिस्ट: 100 एकड़ जमीन, 10 प्लॉट, भव्य बंगले, 2 किलो सोना और...

भोपाल। मध्यप्रदेश आबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आलोक खरे के यहां लोकायुक्त छापामारी के दौरान एक लिस्ट प्रेस के हाथ लगी है। इससे पहले 10 लाख रुपए का पालतू कुत्ता, 85 हजार रुपए की कुर्सी और 1.25 लाख रुपए की टेबल की जानकारी सामने ही चुकी है। इस लिस्ट में काफी कुछ दर्ज है। 100 एकड़ जमीन, 10 प्लॉट, भव्य बंगले, 2 किलो सोना और घरों में साज सज्जा की सामग्री की कीमत ही करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

1. आलोक खरे की भोपाल में संपत्ति

- चूना भट्टी भोपाल में 3200 वर्ग फीट का एक प्लॉट। 
- ग्राम तारा सेवनिया में 17.41 एकड़ कृषि भूमि। 
- सेंचुरी 21 मॉल में 1890 वर्ग फीट का एक ऑफिस 
- कुसुम गृह निर्माण सहकारी समिति भोपाल में 1800 वर्ग फीट का एक प्लाट 
- बावडिया कलां मिसरोद में 2100 वर्ग फीट का एक प्लॉट 
- बागसेवनिया रामेश्वर कॉलोनी में 2160 वर्ग फीट का एक प्लॉट 
- बावडिय़ा कलां, श्री राम कॉलोनी में 194.86 वर्ग मीटर का प्लॉट 
- मैसर्स पारस हाउसिंग होशंगाबाद रोड में करोड़ों निवेश के दस्तावेज। 
- 3 लग्जरी कारें, एक किलो स्वर्ण आभूषण कीमत 52 लाख, तीन लाख कीमत की चांदी। 9 लाख 19 हजार 740 रुपए नगदी। एक बैंक लॉकर और चाबी बरामद की है। 
- गोल्डन सिटी में 5-5 हजार वर्ग फीट के दो भव्य बंगले। एक स्वयं के और दूसरा पिता लालजी खरे के नाम। कीमत करीब 6 करोड़।
- ग्राम मक्सी में 0.40 हेक्टेयर, ग्राम रतनपुर सडक़ में 0.210 हेक्टेयर, ग्राम समरधा कलियासोत में 0.28 हेक्टेयर, ग्राम चूना भट्टी में 0.15 एकड़, ग्राम मुगालिया छाप में 0.514 हेक्टेयर कृषि भूमि। - कई जगह बेनामी संपत्ति के दस्तावेज।

2. आलोक खरे की इंदौर में संपत्ति

- कैलाश पार्क में 1500 वर्ग फीट का प्लॉट 
- श्री बिल्डर्स एंड डेवलपर्स में 505 6 वर्ग फीट का एक आलीशान बंगला 
- ऑफिस के सौंदर्गीकरण पर 4 लाख खर्च किए। स्कीम नं. 78-टू में पत्नी के नाम 6 हजार वर्गफीट का प्लॉट। 
- पीपल्या हाना में ग्रांड एक्जाटिका बिल्डिंग में फ्लैट। छापे के दौरान यहां ताला लगा मिला। 
- इंदौर में पदस्थापना के बाद खरे ने ऑफिस में दो एसी, वूडन कोर्ट, टीवी आदि सामान लगवाया था। लेकिन स्टाक से गायब मिला यह सामान।

3. आलोक खरे की रायसेन में संपत्ति

- दो फॉर्म हाउस, एक खरे आर्चिड और दूसरा करीब 15 किलोमीटर दूर डाबरा इमलिया गांव व चौपड़ा कला के फॉर्म हाउस में फैली 70 एकड़ जमीन। कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए। फलों के लगभग 3600 पेड़ों का बगीचा। 
- 5 लाख रुपए नगद मिले। 
- 5 करोड़ की संपत्ति, 4 हजार वर्गफीट में आलीशान मकान, दो वेयर हाउस, चार ट्रैक्टर, दो बाइक, पांच एसी, दो ड्रोन कैमरे, बगीचे में लगाया गया ड्रिप एरिगेशन सिस्टम सहित विलासिता का अन्य सामान। 
- रायसेन के फार्म हाउस पर ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि कोई चोरी से परिसर में घुसे तो करंट की चपेट में आ आए। इसके लिए पांच लेयर में बिजली वायरिंग की गई है।

4. आलोक खरे की छतरपुर में संपत्ति

- छतरपुर में एक आलीशान बंगला - 1 किलो सोना, 6 लाख रुपए नगद, एक किलो चांदी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !