डेली फास्ट फ़ूड खाने के कारण छात्र अंधा-बहरा हो गया | Student became blind and deaf due to eating deli fast food

ब्रिटेन में एक बालक चर्चा का विषय बना हुआ है। वो पिछले कुछ सालों से केवल चिप्स और फ्रेंच फ्राइज खा रहा था। उसका लंच यही होता था और डिनर में भी वो फास्ट फ़ूड ही खा रहा था। अब ये बालक एक ऐसी बीमारी का शिकार हो गया है, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई और सुनाई देना भी बंद हो गया है।

तीन साल से केवल चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, व्हाइट ब्रेड और सॉसेज खा रहा था

खबरों के अनुसार 19 साल के ये एक लड़का पिछले तीन साल से केवल चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, व्हाइट ब्रेड और सॉसेज खा रहा था। तीन सालों तक लगातार सिर्फ फास्ट फ़ूड खाने की वजह से अब वो पूरी तरह ब्लाइंड हो गया है। दरअसल इस खुराक ने उसके शरीर में विटामिन-12 और कॉपर लेवल को इतना कम कर दिया कि आखों की ऑप्टिक नर्व डैमेज हो गईं। साथ ही विटामिन-डी भी उसके शरीर में बहुत कम हो चुका है।

कोई न्यूट्रेंट्स यानि पोषक तत्व नहीं थे

मेल आनलाइन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ये लड़का जो खाना खा रहा था, उसमें कोई न्यूट्रेंट्स यानि पोषक तत्व नहीं थे। वो लंच और डिनर में केवल चिप्स और फ्रेंच फ्राइज खा रहा था। ये बालक ब्रिस्टल का रहने वाला है, जानकारी के अनुसार उसने दस सालों से कोई फल या सब्जी नहीं खाई है। वो एक आईटी कॉलेज का ड्रॉपआउट है।

डॉक्टरों ने उसे अंधा घोषित कर दिया है

इन फूड हैबिट्स ने उसे तमाम बीमारियों का शिकार भी बना डाला। आंखों की बीमारी की शुरुआत उसमें तभी हो चुकी थी, जबकि वो 14 साल का था। इस बीमारी को न्यूट्रिशिनल ऑप्टिक न्यूरोपैथी (एनओएन) कहते हैं। डॉक्टरों ने उसे अंधा घोषित कर दिया है। यानी उसकी आंखें अब कभी ठीक नहीं हो पाएंगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!