JABALPUR NEWS : महिला वकील और क्लाइंट ने एकदूसरे को जमकर पीटा

जबलपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसेवा केंद्र के सामने मंगलवार की दोपहर दो महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हो गई। एक महिला आवेदक थी और दूसरी महिला वकील। दोनों के बीच पहले वाक युद्ध हुआ। देखते ही देखते महिला वकील और दूसरी महिला के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों का विवाद देखने जमघट लग चुका था। इसी दौरान टीआई कोतवाली राजेश मालवीय कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुए। उनकी जीप के सामने ही दोनों महिला लड़ते नजर आईं। वे तत्काल जीप से उतरे और लड़ाई को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं को संभालना मुश्किल हो गया था।

यह है मामला

वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूरा विवाद जाति प्रमाण पत्र बनाने का था। महिला वकील ने आवेदक महिला का जाति प्रमाण पत्र रख लिया था। उसके एवज में रुपए की मांग की गई और मामला बिगड़ गया। जैसे ही महिलाओं के बीच का विवाद थमा तो उसके बाद महिला वकील एक अन्य वकील से उलझ बैठी। इतना होता देख दूसरे वकील भी वहां आ गए और मामला शांत कराने का प्रयास किया गया। विवाद बढ़ता देख टीआई राजेश मालवीय ने सेट पर कॉल करके महिला पुलिस को भी कलेक्ट्रेट भेजने के निर्देश दिए। तब तक बारिश होने लगी और दोनों पक्ष अपने-अपने रास्ते चले गए।

जिस दौरान दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा चल रहा था, उस दौरान आवेदक महिला का पति अपनी गोद में बच्चे को लिए था। बच्चे को सुरक्षित करने के चक्कर में पति भी अपनी पत्नी को नहीं बचा सका। वहां मौजूद दूसरी महिलाओं ने भी महिला वकील की इस अभद्रता को गलत ठहराया और उसका विरोध भी किया।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !