कांग्रेस नेता ने पिता पर पिस्टल अड़ाई, बेटी से अश्लील हरकतें की | INDORE NEWS

Bhopal Samachar
इंदौर। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री स्वर्ण सिंह दहीवाल उर्फ सोंटा के खिलाफ तेजाजी नगर थाने में गंभीर शिकायत दर्ज हुई है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता उसके घर में घुस आया। उसके पिता और भाई पर पिस्तौल अड़ा दी और उसके साथ सबके सामने अश्लील हरकतें कीं व गंदी बातें भी बोलीं। पीड़ित परिवार ने इस घटना का वीडियो बना लिया है।

मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती के घर देर रात स्वर्ण सिंह दहीवाल उर्फ सोंटा और अनमोल संधू घुस गए और बंदूक दिखाकर धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने महिला को अश्लील शब्द कहते हुए छेड़छाड़ भी की। युवती के पिता और भाई पर बंदूक अड़ाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष द्वारा स्वर्ण सिंह को कांग्रेस सेवादल का प्रदेश संगठन मंत्री और अनमोल को एनएसयूआई का नेता बताया गया है। तेजाजी नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह स्वर्ण सिंह उर्फ सोंटा की फैक्ट्री पर काम करती थी लेकिन वेतन नहीं मिलने के कारण उसने काम छोड़ दिया था। उसके बाद से ही स्वर्ण सिंह उसे परेशान कर रहा है। आरोपी कभी उसे बीच सड़क पर रोक लेते है, तो कभी फोन लगाकर परेशान करता है। आरोपी युवती पर शादी का दबाव भी बना रहा था।

पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत स्वर्ण सिंह की पत्नी से भी की थी लेकिन उसने युवती को परेशान करना बंद नहीं किया। शनिवार रात आरोपी अपने एक साथी के साथ युवती के घर पर पहुंचा और पिस्टल के दम पर युवती को उठाने की धमकी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी की इस हरकत का वीडियो बना लिया। घटना से घबराई पीड़िता ने तेजाजी नगर पुलिस में शिकातय की। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!