ग्वालियर कांग्रेस के व्हाट्सअप ग्रुप में आधी रात को अश्लील लिंक वायरल | GWALIOR NEWS

ग्वालियर। जिला कांग्रेस कमेटी के आधिकारिक व्हाट्सअप ग्रुप पर आधी रात को अश्लील लिंक वायरल कर दी गई। जब आपत्ति जताई गई तो सबसे पहले कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर को ग्रुप से रिमूव किया गया और फिर पूरा ग्रुप ही डी-लिट कर दिया गया। बता दें कि इस ग्रुप से सीनियर कांग्रेसी व महिला नेत्री के साथ मीड़िया के लोग भी सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए जुड़े हुए थे। 

अश्लील लिंक वायरल हुई, धर्मेंद्र तोमर को रिमूव किया गया

डीसीसी ग्वालियर ग्रुप पर शुक्रवार की रात 1ः42 मिनिट पर अश्लील लिंक पोस्ट होने से हंगामा मच गया। सुबह 6ः55 मिनिट पर इस ग्रुप से जुड़े एक कांग्रेसी ने ग्रुप पर मैसेज किया कि यह कैसी लिंक भेज रहे हो आप- आदरणीय हो। दूसरी प्रतिक्रिया आई कि ए कौन है जो कि इस प्रकार की घटिया मानसिकता का परिचय दिया है। कृपया इसको डी-लिट करें। आप जो भी हो। इसके बाद सबसे पहले धर्मेंद्र तोमर इस ग्रुप से रिमूव हुए। 

समर्थक बचाव में सामने आया, फिर ग्रुप ही डी-लिट कर दिया गया

इसके बाद एक सदस्य ने सफाई देते हुए कहा कि नए मोबाइल और छोटे से बच्चे की गलती के कारण ऐसी गलती हुई है। वो सम्मानीय हैं, सबको पता है। कोई ऐसी गलती जानबूझकर नही करता है। कृपया इस मैटर को यही समाप्त करें। इसके बाद भी ग्रुप पर प्रतिक्रिया चलती रही। किसी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस तक बात पहुंच गई है। उसके बाद सभी से खेद जताते हुए डी-लिट कर दिया गया है।

डीसीसी अध्यक्ष और मोहन सिंह के बयान

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस ग्रुप को ही डी-लिट कर दिया गया। अश्लील पोस्ट करने वाले ग्रामीण कांग्रेस से हैं। ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर ने बताया वह दिल्ली में थे। उन्होंने यह पोस्ट भी अभी देखा नही है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!