DELHI में कांग्रेस का नया मुख्यालय यह होगा, निर्माण कार्य शुरू, VIDEO देखें

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। कांग्रेस का नया मुख्यालय सेंट्रल दिल्ली में 9 कोटला रोड पर बनाया जा रहा है। इसका नाम इंदिरा गांधी भवन होगा। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नए मुख्यालय में अगले स्थापना दिवस यानी 28 दिसंबर से कामकाज शुरू हो जाएगा। इसी दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भवन का उद्घाटन करेंगी। पिछले चार दशकों से कांग्रेस का मौजूदा मुख्यालय दिल्ली के 24 अकबर रोड पर स्थित है।

भाजपा मुख्यालय के नजदीक होगा

नए मुख्यालय में छह मंजिलें होंगी और यह दीन दयाल उपाध्याय रोड स्थित भाजपा मुख्यालय के नजदीक होगा, लेकिन पार्टी ने इसका मुख्य द्वारा कोटला रोड पर रखने का निर्णय लिया है। 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के अलावा दिल्ली के 26 अकबर रोड पर कांग्रेस की इकाई सेवा दल, 5 रायसीना रोड पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का कार्यालय भी है। इन सभी को नए मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

जनवरी 2015 में कार्यालयों का आवंटन रद्द किया गया था

शहरी एवं आवासीय विकास मंत्रालय ने कांग्रेस को 24 और 26 अकबर रोड समेत लुटियन्स जोन में स्थित तीन कार्यालयों को खाली करने का नोटिस दिया था। इन भवनों में कांग्रेस के कार्यालय 1976 से चल रहे थे। जनवरी 2015 में कांग्रेस के इन कार्यालयों का आवंटन रद्द कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने नए मुख्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!