कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष अंडर 30 होना चाहिए: दिग्विजय सिंह | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। गुटबाजी के धमाकों में रंगीन आतिशबाजियां छोड़ना दिग्विजय सिंह का पुराना शगल है। इन दिनों प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए वर्चस्व का युद्ध चल रहा है। हमला ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से किया गया और वो मोर्चे पर डटे हुए हैं। कमलनाथ ने अपने तरीके की चाल चली और फैसला ही टलवा दिया लेकिन दिग्विजय सिंह की रंगीन आतिशबाजियां जारीं हैं। उन्होंने बयान दिया है कि कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष अंडर 30 होना चाहिए। 

हांगकांग का किस्सा सुना गए दिग्विजय सिंह

ग्वालियर में मीडिया से चर्चा के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष कैसा होना चाहिए? युवा या कोई वरिष्ठ नेता। दिग्विजय ने कहा- ‘आपने हांगकांग के बारे में तो सुना होगा, वहां 22 और 26 साल के लड़के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं... बताओ किसको होना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि जिस दिन सोनियाजी तय कर लेंगी, उस दिन अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। अभी पोस्ट खाली नहीं है। कमलनाथ अध्यक्ष हैं। खुद को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के सवाल पर दिग्विजय उत्तर टाल गए। 

क्या जय वर्धन सिंह ​के लिए मैदान तैयार कर रहे हैं राजा साहब!

कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि कांग्रेस में चल रहा सारा तमाशा दिग्विजय सिंह का रचा हुआ है। वो अपने लिए रास्ता बना रहे हैं परंतु 'युवा' कार्ड खेलकर दिग्विजय सिंह ने इस रेस की दिशा ही बदल दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और जीतू पटवारी भी रेस से बाहर हो गए हैं। दोनों 40+ हैं, तो क्या जय वर्धन सिंह के लिए मैदान तैयार किया जा रहा है। युवराज अभी 33 के ही हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!