VICTORIA HOSPITAL में युवक की मौत परिजन ने मचाया हंगामा | JABALPUR NEWS

NEWS ROOM
जबलपुर। मझौली इंद्राना निवासी अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) की विक्टोरिया अस्पताल (Victoria Hospital) में इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजन ने अस्पताल में हंगामा करते हुए अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि अस्पताल के सिविल सर्जन ने आरोप को खारिज किया है। रांझी उदय नगर निवासी संदीप यादव ने आरोप लगाया कि उसका भांजा इंद्राना निवासी अभिषेक यादव (18) की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ी। उसे सुबह लगभग 10.30 अस्पताल लेकर पहुंचे। सही इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।

मरीज को गंभीर एनीमिया था। उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल अस्पताल रिफर किया जा रहा था लेकिन तभी उसकी मौत हो गई। इस मामले में डॉक्टरों की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है। परिजन का आरोप गलत है।

डॉ. राजकुमार चौधरी, सिविल सर्जन, विक्टोरिया जिला अस्पताल
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!