SAMVIDA KARMACHARI: नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू, मंत्रालय ने सभी विभागों से जानकारी मांगी

भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल ने मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत सभी विभागों से संविदा कर्मचारियों के संदर्भ में जानकारी भेजने को कहा है। सीबी पडवार उपसचिव के हस्ताक्षर से जारी परिपत्र में निर्धारित समय सीमा में जानकारी भेजने को कहा गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीते रोज इस संदर्भ में अपना वचन दोहराया था। 

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से पूछा है कि उन्होंने संविदा कर्मचारियों की भर्ती नियमों में कुल कितनी बार और क्या क्या परिवर्तन किया। संविदा कर्मचारी को समकक्ष के 90 प्रतिशत वेतन देने हेतु अब तक क्या कार्रवाई की। वेतनवृद्धि के लिए क्या किया गया। ईपीएफ/राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ देने हेतु क्या किया गया। 

सेवा से हटाए गए कर्मचारियों की जानकारी मांगी

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से सेवा से हटाए गए संविदा कर्मचारियों की लिस्ट मांगी है। इस लिस्ट में यह दर्ज करने को भी कहा गया है कि संविदा कर्मचारी या अधिकारी को किस कारण से हटाया गया। यह अध्ययन किया जाएगा कि क्या आरोपों में सुनवाई का अवसर दिया गया या इकतरफा कार्रवाई की गई। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !