मध्यप्रदेश में आधे दिन का अवकाश घोषित | MP NEWS

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक एवं आज मध्यप्रदेश में आधे दिन का अवकाश रहेगा। श्री गौर की अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जायेगी। यह जानकारी मध्य प्रदेश शासन की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में दी गई है। 

इससे पहले मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री गौर सदैव जमीन से जुड़े रहें। वे एक जुझारू, संघर्षशील राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की है।

विवेक तन्खा ने लिखा: बाबूलाल जी ग़ौर के निधन के समाचार बहुत दुखद है। पुराने ज़माने के मूल्यों के लीडर थे। उनकी दुश्मनी किसी से नहीं थी। सब दोस्त थे। आलोचना सहन करने की आसीम शक्ति सकती थी। विरोध भी मज़ाक़िया तरीक़े से करते थे। अच्छे व्यक्ति थे। मेरे और उनके बीच आपसी सम्मान के भाव थे। मेरा उनको सलाम
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!