MP BJP प्रदेशाध्यक्ष की रेस शुरू, चुनाव कार्यक्रम जारी

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव 15 दिसंबर के पहले कराने का कार्यक्रम जारी हो गया है। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। पार्टी के केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी ने जो चुनाव कार्यक्रम जारी किया है, उसके अनुसार 11 सितंबर से बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति सदस्यों के चुनाव शुरू हो जाएंगे।

मध्यप्रदेश भाजपा के निर्वाचन अधिकारी हेमंत खंडेलवाल और सह निर्वाचन अधिकारी विजेश लूणावत ने चुनाव कार्यक्रम के संदर्भ में पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को पत्र भेज दिया है। चार चरणों में बूथ से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के होने वाले चुनाव कार्यक्रम पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए गए हैं। हर चरण के बीच 10 दिन का अंतराल शिकायतों के निवारण और अगले चरण की तैयारी के लिए रखा गया है।

लूणावत ने बताया कि 11 से 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति सदस्य चुने जाएंगे। 11 से 31 अक्टूबर के बीच मंडल अध्यक्ष और मंडल स्तर पर समितियों का गठन होगा। 11 से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्षों और प्रदेश परिषद सदस्यों का निर्वाचन कराया जाएगा। इसके बाद 1 से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव संपन्ना कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी राधामोहन सिंह ने समय पर चुनाव संपन्ना कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!