बेरछा रेंज में फटा बम, युवक घायल | INDORE NEWS

इंदौर। सेना की बेरछा रेंज में मंगलवार शाम बम फटने (Bomb bursts) से गंभीर घायल युवक को इंदौर रेफर कर दिया गया। युवक बकरी चराते हुए गलती से सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में चला गया था।  

जानकारी के अनुसार युवक का नाम ग्राम बेरछा निवासी भारत पिता गज्जू सिंह (BHARAT FATHER GAJJU SINGH) (35) है। बम फटने से युवक की आंतें बाहर निकल आईं और छर्रे पेट व छाती में घुस गए। तत्काल 108 की मदद से महू के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां से इंदौर रैफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। भारत के पड़ोसियों ने बताया कि वह मजदूरी करता है और पिता का निधन हो चुका है। घर में मां व एक बहन है। वे मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं।  

बड़गोंदा पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !