BHOPAL: 2 साल की बारिश, 2 महीने में हो गई, तालाब समंदर सा हुआ | WEATHER REPORT

भाेपाल। राजधानी में मानसून पहुंचे 50 दिन बीत चुके हैं। यहां सीजन के काेटे 108.66 सेमी से ज्यादा बारिश हाे चुकी है। भाेपाल में 111.45 सेमी पानी बरस चुका है। यह 16 अगस्त तक होने वाली सामान्य बारिश 63.34 सेमी से 74% ज्यादा है। प्रदेश में अब तक 19% ज्यादा बारिश हाे चुकी है। इस कारण भाेपाल के कलियासाेत, केरवा, काेलार, हाेशंगाबाद के तवा, जबलपुर के बरगी समेत प्रदेश के ज्यादातर डैम फुल हो चुके हैं। नर्मदा, बेतवा, चंबल समेत सभी नदियां लबालब हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून सीजन 30 सितंबर को खत्म होता है। इस हिसाब से अभी 45 दिन शेष हैं। 

चारों ओर पानी : 

भोपाल में 15 अगस्त को भदभदा, कलियासोत और केरवा डैम के गेट एक साथ खोले गए। इससे पहले 2016 में ऐसी स्थिति बनी थी। 
भदभदा डैम : बड़ा तालाब फुल हाेने पर बुधवार रात 4 गेट खाेले। शुक्रवार सुबह भी एक गेट से पानी निकाला गया। 
कलियासाेत : गुुरुवार काे दाे गेट खाेले, शुक्रवार काे बंद कर दिए। शुक्रवार को इसका जलस्तर 505.42 मीटर था। फुल लेवल 505.93 मीटर है। 
केरवा : सभी 8 गेट खोले। शुक्रवार सुबह बंद किए। फुल टैंक लेवल 509.93 मीटर है। 
काेलार डैम: अभी पूरा नहीं भरा है। इसका फुल लेवल 462.20 मीटर है, जबकि अभी जलस्तर 454.64 मीटर ही है।

2 साल के बराबर बारिश: राजधानी में 2018 में 88.65 सेमी और 2017 में 78 सेमी बारिश हुई थी। 

अगस्त में 16 में से 13 दिन बारिश: भाेपाल में मानसून 13 दिन लेट यानी 28 जून काे पहुंचा था। तब से जून में 2 दिन, जुलाई में 16 दिन और अगस्त में 16 में से 13 दिन बारिश हुई। 

2016 का रिकॉर्ड टूटा: बारिश ने तीन साल पहले दर्ज रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2016 में 16 अगस्त तक 109.33 सेमी बारिश हुई थी। इस साल शुक्रवार शाम तक 111.45 सेमी बारिश हाे चुकी है।

दो दिन राहत 22-23 अगस्त से फिर बारिश


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक 19 अगस्त तक धीरे-धीरे बादल छंट जाएंगे। हल्की धूप निकल सकती है। कुछ इलाकाें में बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हाे सकती है। 20 अगस्त से बारिश की गतिविधि में थाेड़ा इजाफा हाेने का अनुमान है। 22-23 से अगस्त से बारिश का एक दाैर और आ सकता है, लेकिन इस दाैरान बारिश की तीव्रता ज्यादा नहीं रहेगी। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !