लवमैरिज के 2 साल बाद बदला लिया: बहन के ससुर को काट डाला | GWALIOR NEWS

NEWS ROOM
ग्वालियर। लधेड़ी में एक युवक ने अपने पडौसी एवं बहन के ससुर को तलवार से काट डाला। ससुर को बचाने के लिए युवक का बहनोई आया तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया। विवाद का कारण पता नहीं चला है पंरतु 2 साल पहले हत्यारोपी की बहन ने मृतक के बेटे से लवमैरिज की थी। 

जहांगीर कटरा के रहने वाले लल्लो प्रजापति (60) के बेटे दिनेश ने पड़ोसी नत्थाराम प्रजापति की बेटी प्रियंका से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। प्रियंका के पिता नत्थाराम और प्रियंका का भाई राजकुमार इस शादी के खिलाफ थे। जबकि युवक दिनेश के पिता नत्थाराम शादी के पक्ष में थे। फिर कुछ दिन बाद इन लोगों ने रिश्ते को स्वीकार कर लिया। शादी के बाद से ही दिनेश मच्छी अड्‌डी में किराए से कमरा लेकर रहता था।

शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह लधेड़ी के पास वह पिता से मिलने आया था। घर से थोड़ी दूरी पर राजकुमार, नत्थाराम और दो अन्य युवकों ने इन पर हमला कर दिया। लल्लो के गले पर तलवार मार दी। दिनेश आया तो उसमें चाकू मारे। इसके बाद यह लोग भाग गए। परिजन अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने लल्लो को मृत घोषित कर दिया। दिनेश का इलाज चल रहा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!