टाइल्स और संगमर्मर में क्या बेहतर हैं - WHAT IS THE BEST TILES OR MARBLE

16वीं सदी तक लोगों में संगमर्मर के प्रति आकर्षण काफी था। यदि कोई धनवान है तो यह निश्चित है कि वो अपने भवन/कोठी/महल में संगमरमर का उपयोग करेगा ही परंतु 19वीं और 20वीं सदी में विकल्प आए और 21वीं सदी में टाइल्स पूरी तरह से प्रचलन में आ चुके हैं। अब काफी महंगे और डिजाइनर टाइल्स आ रहे हैं। हालांकि संगमरमर आज भी टाइल्स से महंगा है परंतु व्यक्ति कितना भी धनवान क्यों ना हो, वो ज्यादातर टाइल्स ही यूज कर रहे हैं। प्रश्न यह है कि क्या टाइल्स, संगमरमर से अच्छे हैं। क्या संगमरमर में टाइल्स वाली बात नहीं है। क्या टाइल्स की क्वालिटी संगमरमरम से बेहतर है। आइए इन्हीं प्रश्नों का उत्तर जानने की कोशिश करते हैं: 

संगमरमर का रखरखाव

  • संगमरमर के फर्श को बहुत स्टाइलिश माना जाता है। संगमरमर Polished Finish ,Hone Finish and Sand or abrasive finish डिज़ाइन में आता हैं।
  • संगमरमर का रखना बहुत आसान है और अगर आप फिर से चमक लाना चाहते है तो, तो फिर से पॉलिश किया जा सकता है।
  • चमक वापस लाने के लिए आप कुछ वर्षों के बाद संगमरमर को पॉलिश कर सकते हैं।

संगमरमर के लाभ

  • संगमरमर का फर्श अपनी बेहतर, सभ्य और सजावटी डिज़ाइन के लिए जाना जाता है।
  • मार्बल फ्लोरिंग लॉन्ग लास्टिंग है।
  • गर्मी के मौसम में घर और अन्य स्थानों पर संगमरमर की टाइलों की ठंडी सतह बहुत सुखद और आरामदायक होती है।
  • संगमरमर का फर्श बनाए रखना बहुत आसान है और केवल कभी-कभार स्वीपिंग और पॉलिशिंग की आवश्यकता होती है।
  • संगमर्मर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह मनुष्यों को मौसम के दुष्प्रभाव से बचाता है। 
  • संगमर्मर गर्मी के मौसम में शीतल हो जाता है। 
  • संगमर्मर का पत्थर संक्रमण को फैसले से रोकता है। 
  • संगमर्मर का पत्थर हजारों साल तक जिंदा रहता है। 

संगमरमर के नुकसान

  • संगमरमर बहुत महंगा होता है। अगर आपको अपने घर में शुद्ध चमकदार और सफेद रंग की जरूरत है, तो आपको महंगे संगमरमर के पत्थर खरीदने होंगे।
  • मार्बल वजन में बहोत भारी होता है।
  • संगमरमर उच्च यातायात क्षेत्र के लिए उपयुक्त नहीं है क्योंकि इसका चमक ख़त्म हो सकता है।
  • अनुचित सफाई से संगमरमर पत्थर आसानी से अपने सौंदर्य गुणों और चमकदार चमक खो सकता हैं।

टाइल्स का रखरखाव

टाइल्स फर्श का उपयोग कई प्रकार के फर्श के लिए किया जाता है, और टाइल्स कई रंगो और डिज़ाइनो में आते हैं। फर्श में टाइल्स को मैंटेन कर के रखना बहुत आसान है और साथ ही टाइलें आसानी से स्वाइप और साफ हो जाती हैं।

टाइल्स का लाभ

  • टाइल्स का फर्श बहुत मजबूत होता हैं।
  • टाइल्स का फर्श बैक्टीरिया मुक्त होता है।
  • टाइल्स का फर्श अच्छा इन्सुलेटर है।
  • टाइल्स का फर्श फायर प्रूफ है।
  • अब बाजार में एंटी स्लिप टाइल्स भी उपलब्ध हैं।

टाइल्स का नुकसान

टाइल्स काफी फिसलन भरी हो सकतीं हैं इसलिए फिसलन वाली टाइल्स खरीदने से पहले सावधान रहें। आपको एंटी स्लिप टाइल्स खरीदना चाहिए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !