भाजपा सदस्यता अभियान के संभागीय प्रभारी घोषित | MP BJP MEMBERSHIP SAMBHAGIYA PRABHARI

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक डॉ. अरविन्द भदौरिया ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत के निर्देश पर ‘संगठन पर्व’ सदस्यता अभियान के लिए संभागीय प्रभारी घोषित किए है। जो इस प्रकार है: 

श्री महेन्द्र यादव चंबल संभाग, श्री विजय दुबे ग्वालियर संभाग, श्री राघवेन्द्र गौतम सागर संभाग, श्री दिनेश शर्मा रीवा संभाग, श्री मनोज सरैया शहडोल संभाग, श्री रायसिंह सेंधव जबलपुर नगर एवं ग्रामीण, कटनी, मंडला एवं डिंडोरी जिले के प्रभारी एवं श्री जसवंत सिंह हाडा छिंदवाडा, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी जिलों के प्रभारी, श्री माधवसिंह दांगी नर्मदापुरम संभाग, श्री सुरेश आर्य भोपाल संभाग, श्री अरविन्द कवठेकर इंदौर संभाग, श्री अंबाराम कराडा को उज्जैन संभाग का प्रभारी घोषित किया है।

भाजपा मजबूत तो देश भी मजबूत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा, क्योंकि हमारा नारा ‘नेशन फर्स्ट’ है। देश को आगे बढ़ाना है, तो हमें भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना होगा। सदस्यता अभियान भारत को आगे बढ़ाने का अभियान है। देश को मजबूत करने का अभियान है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को राजधानी भोपाल में संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !