KATNI में आर्किटेक्ट के घर डकैती, गिरोह अज्ञात | CRIME NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के कटनी शहर में आर्किटेक्ट शैलेष विश्वकर्मा के यहां डकैतों ने हमला कर दिया। उन्होंने पूरे घर को बंधक बनाया और लूटपाट की। घटना रात करीब 3 बजे की है। डाकुओं की संख्या 10 बताई गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि सभी डाकू नकाबपोश थे इसलिए वो किसी की भी शकल नहीं देख पाए। पुलिस गिरोह के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है इलाके में दहशत का माहौल है। 

थाना कोतवाली के दुबे कॉलोनी में आर्किटेक्ट शैलेश विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ रहता है। इनके परिवार में पत्नी समेत दो बच्चे हैं। जब ये घर में सो रहे थे, तभी रात के करीब 3 बजे 10 अज्ञात डकैत उनके घर की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद धारदार हथियारों की नोक पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया।

इस दौरान घर में रखे 2 लाख रुपए समेत सोने और चांदी के जेवर लूटकर डकैत फरार हो गए। घटना होने के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। जांच में फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। साथ ही परिवार वालों से घटना की जानकारी ली गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात डकैतों की तलाश शुरू कर दी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !