ब्रेकअप के बाद भी तंग करता है बॉयफ्रेंड, परेशान विवाहिता पुलिस के पास पहुंची | INDORE NEWS

इंदौर। पुलिस के पास एक विवाहित महिला ने मदद की गुहार लगाई है। कुछ समय पहले उसकी अपने पति से लड़ाई हो गई थी। वो आफ्टर मैरिज रिलेशनशिप में थी। फिर लिव इन पार्टनर से झगड़ा हो गया तो बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया और पति के पास आ गई लेकिन अब बॉयफ्रेंड उसे तंग कर रहा है। बॉयफ्रेंड ने सुसाइड की कोशिश भी की है। घबराई महिला पुलिस से मदद मांगने आ पहुंची। 

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। कुछ महीने पहले उसका पति से झगड़ा हो गया था और वह अकेले रहने लगी थी। इस दौरान उसकी मुलाकात मुकेश नाम के शख्स से हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद वह मुकेश के साथ ही रहने लगी। करीब 6 महीने साथ रहने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके बाद वह मुकेश से भी अलग हो गई।

पति ने फिर से अपनाया
महिला ने अपने ससुराल पक्ष से बात की तो एक बार फिर से पति, बच्चों और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अपना लिया। इसके बाद वह अपने ससुराल में अपने पति के साथ रहने लगी। इस दौरान मुकेश ने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो महिला ने उससे संबंध तोड़ने की बात कही. लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं है। वह बार-बार उसके ससुराल पहुंच जाता है और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करता है। वह उसके साथ नहीं जाना चाहती है।

पति-बच्चों के साथ रहना चाहती हूं
महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष ने कहा है कि अगर मुकेश से उसने बात करने की कोशिश की तो उससे सारे रिश्ते तोड़ देंगे। जिसके चलते महिला मुकेश से मिलना नहीं चाहती है और अपने पति और बच्चों के साथ ही रहना चाहती है। 

महिला के घर पहुंच किया हंगामा
कुछ दिन पहले मुकेश महिला के ससुराल पहुंच गया था और महिला को साथ चलने के लिए कहने लगा। जब महिला ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया तो उसने खुद के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मुकेश अब धमकी दे रहा है कि अगर महिला उसके साथ नहीं गई तो वह आत्महत्या कर लेगा। फिलहाल पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !