GWALIOR NEWS : बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए मायका पक्ष ने PM हाउस के बाहर किया हंगामा

ग्वालियर। चार महीने पहले हुई थी बेटी की शादी। मौत की खबर से आक्रोशित मायका पक्ष डेड हाउस पहुंचा और हंगामा कर दामाद से मारपीट कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना शुक्रवार शाम लक्ष्मीगंज अराधना मैरिज गार्डन के पास जनकगंज की है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज स्थित अराधना मैरिज गार्डन के पास रहने वाले राजकुमार प्रजापति निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। 11 मार्च को राजकुमार की शादी चार शहर का नाका निवासी भारती (25) के साथ हुई थी। पिछले सप्ताह ही शादी को 4 महीने पूरे हुए हैं। शुक्रवार शाम अचानक किसी बात पर भारती अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब राजकुमार कमरे में पहुंचा तो घटना का पता लगा। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवाया। साथ ही मायके पक्ष को मामले की सूचना दी।

शनिवार सुबह होते ही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारती के मायके पक्ष के लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। आक्रोशित परिजन ने जैसे ही दामाद राजकुमार को देखा तो हंगामा कर उस पर हमला कर दिया और तीन से चार चांटे मारे। तभी वहां मौजूद पुलिस जवानों ने उन्हें रोक लिया। साथ ही स्थिति संभालने फोर्स बुला लिया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। उसकी मौत सामान्य नहीं है उसकी हत्या की गई है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !