शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री DOCTOR के इंतजार करते-करते मर गई | MP NEWS

विदिशा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री भारती, DOCTOR MANJU JAIN का इंतजार करते-करते मर गई। वो 10 बजे डॉक्टर मंजू जैन के नर्सिंग होम पहुंच गई थी। बताया गया था कि डॉक्टर मंजू जैन (DOCTOR MANJU JAIN) 10:30 बजे अस्पताल आ जाएंगी परंतु 12 बजे तक नहीं आईं। इंतजार में बैठी बीमार भारती नर्सिंग होम में ही बेहोश हुई और उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंचे।

घटनाक्रम क्या हुआ था

जानकारी के मुताबिक, भारती यहां नगर पालिका में नौकरी करती थी। गुरुवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन करीब 10 बजे उसे लेकर डॉक्टर मंजू जैन के नर्सिंग होम पर पहुंचे। यहां हॉस्पिटल स्टॉफ ने बताया कि डॉक्टर साढ़े दस बजे आएंगी लेकिन डॉक्टर नहीं आईं। इधर, भारती की हालत बेहद खराब होती जा रही थी।

इंतजार में 2 घंटे बाद बेहोश हुई

महिला डॉक्टर दोपहर 12 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंची। इस बीच भारती बेसुध हो जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में उसे नर्सिंग होम स्टॉफ के लोग और परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद भारती को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

1 मई 2018 को हुई थी शादी

भारत की शादी एक मई 2019 को विदिशा के किसान परिवार के युवक रवींद्र मालवीय से स्थानीय गणेश मंदिर में हुई थी। शिवराज और साधना सिंह ने शादी की पूरी रस्में निभाते हुए भारती का कन्यादान किया था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!