कलेक्टर से नाराज किसान विधानसभा के सामने पेड़ पर चढ़ा, हंगामा | BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सदन के भीतर हंगामा होने के आसान हैं परंतु मंगलवार को भी ऐसा कुछ नहीं हुआ। हां सदन के बाहर जरूर हंगामा हुआ। रायसेन का एक किसान विधानसभा के सामने पेड़ पर चढ़ गया। वो रायसेन कलेक्टर से नाराज था। 

मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सदस्य बाहर निकल ही रहे थे कि उसी दौरान बाहर एक युवक पेड़ पर चढ़ गया। वो हाथ में कागज लिए हुए था और लगातार कुछ बोल रहा था। पुलिस कुछ समझ पाती उससे पहले ही सबसे ऊंची डाल पर पहुंच गया। पुलिस उसे नीचे उतरने के लिए आवाज़ लगाती रही लेकिन युवक नहीं माना। उसके बाद युवक को नीचे उतारने के लिए क्रेन बुलायी गयी। तब कहीं जाकर उसे उतारा जा सका। 

किसान ने बताया कि वो रायसेन जिले की  सिलवानी तहसील का रहने वाला है, उसके पास 6 एकड़ जमीन थी। जिसको वन विभाग ने अधिग्रहित कर लिया। वो इसे लेकर कई अफसरों और मंत्रियों के घरों के चक्कर लगा चुका है। लेकिन उसको न्याय नहीं मिला। विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के आसपास धारा 144 लागू रहती है। बताया जा रहा है युवक रायसेन का रहने वाला है और किसान है। वो इस बात से नाराज़ था कि वन विभाग ने उसकी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!