SATNA NEWS: भाभी का रेप कर रहे LIC ऐजेंट को पीट पीटकर मार डाला

Updesh Awasthee
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र में अपनी ही भाभी का रेप कर रहे 40 साल के LIC ऐजेंट रामदास प्रजापति को घरवालों ने पीट पीटकर मार डाला। हत्या के बाद उसके शव को जंगल में फैंक दिया। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को ​हिरासत में लिया है। 

पुलिस के अनुसार, LIC ऐजेंट रामदास प्रजापति (40) अपनी रिश्तेदारी में मुकंदपुर गया था। यहां रात के समय अपने रिश्ते की भाभी का बलात्कार करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो सभी लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने रामदास प्रजापति की लात घूसों और लाठियों से पिटाई शुरू कर दी। 

इसी हमले के दौरान रामदास की मौत हो गई। सभी लोगों ने एकराय होकर उसके शव को जंगल में फैंक दिया। सुबह पुलिस को शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। छानबीन के दौरान सारी कहानी सामने आ गई। हत्याकांड में कितने लोग शामिल थे अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!