ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तैयार | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संकेत दिया है कि वो मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तैयार हैं। वो यहां सीएम हाउस में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होने आए थे। इस मीटिंग में कमलनाथ के अलावा दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा सहित सभी दिग्गज नेता मौजूद थे। 

बैठक से सबसे पहले बाहर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से मुलाकात की। उन्होंने साफ कहा कि अभी तक प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई है। वहीं ये पूछने पर कि क्या आपका नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, ज्योतिरादित्य ने जवाब दिया कि केंद्रीय आलाकमान जो भी निर्देश देंगे उसका पालन करूंगा।

ज्योतिरादित्य ने आगे कहा कि इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव में मिली हार पर चर्चा हुई। हार के कई कारण सामने आए हैं। हम समीक्षा करके कमियों को दूर करने का काम करेंगे। संगठन में भी अभी कसावट की जरूरत है और साथ ही संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में फैसले लिए जाएंगे।

जनता के बीच में पैठ बढ़ाने की जरूरत है
बीजेपी जनता की आंख में धूल झोंकने का काम कर रही है उसका भी पर्दाफाश करने की जरूरत है और हमारी पहली प्राथमिकता भी यही है। ज्योतिरादित्य ने इस बात पर भी जोर दिया कि हमें जनता के बीच पैठ बनाने की जरूरत है। अरुण यादव ने भी ट्वीट कर बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से मध्य प्रदेश कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने इसका विरोध किया और कहा कि ज्योतिरादित्य के पास समय ही कहा हैं?
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!