INDORE NEWS : बंधन बैंक के इंदौर ऑफिस में दिन दहाड़े लाखों की लूट

इंदौर। इंदौर में बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए करीब 7 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना बंधन बैंक के डेली कलेक्शन के ऑफिस में हुई। यहां दिन दहाड़े 3 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर डेली कलेक्शन ऑफिस पर धावा बोला और रुपए लूट लिए।

मिली जानकारी के मुताबिक द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर के पास बंधन बैंक का एक डेली कलेक्शन का ऑफिस है। यहां करीब 10 महिला कर्मचारी काम कर रही थी। दोपहर करीब 4 बजे 3 नकाबपोश बदमाश यहां पहुंचे और ऑफिस में तोड़फोड़ की। ये देखकर महिला कर्मचारी डर गईं। यहां बदमाशों ने कुछ महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने 2 हवाई फायर भी किए।

इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे करीब 7 लाख रुपए उड़ा लिए और भाग खड़े हुए। बदमाशों को रोकने के लिए एक युवक ने कोशिश भी की लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। तीनोंं बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे।

बता दें कि ये बंधन बैंक का डेली कलेक्शन का ऑफिस है और यहां लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन होता है। यहां महिलाओं को समूह लोन दिया जाता है। चूंकि घटनास्थल से तीन थाना क्षेत्रों की सीमाएं जुड़ती है लिहाजा द्वारकापुरी, राजेंद्र नगर थाना और अन्नपूर्णा थाना की पुलिस मौके पर है और पूरे इलाके में जांच की जा रही है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !