INDORE NEWS : पत्नी फंदे पर लटकी थी पति ने मजाक समझा और जाकर सो गया

NEWS ROOM
इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में पति से विवाद के बाद शुक्रवार रात नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। पति कमरे में आया तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। नशे में धुत पति ने समझा वह मजाक कर रही है। उसने पत्नी के गले में कसा दुपट्टा चाकू से काटने की कोशिश की। जब सफल नहीं हुआ तो माचिस से दुपट्टा जला दिया। पत्नी को नीचे उतारा और जमीन पर लेटा दिया। खुद भी पलंग पर सो गया। तीन घंटे बाद उठा तो पता चला पत्नी की मौत हो गई। शनिवार को एमवाय अस्पताल में दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। महिला के पति को जमकर पीट दिया। महिला के परिजन का आरोप है उसकी हत्या कर फंदे पर टांगा गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक शिवानी (SHIVANI MEHRA) (25) पति उत्तम मेहरा (UTTAM MEHRA)निवासी न्यू इंद्रा एकता नगर है। शिवानी की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका मायका पाटनीपुरा इलाके में है। शनिवार सुबह उसके पति ने साले राज को फोन पर बहन के आत्महत्या करने की जानकारी दी। परिजन पहुंचे और शिवानी का शव एमवायएच लेकर गए। उत्तम ने बताया कि घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से बाहर आ गया और पड़ोसियों से गालीगलौज करने लगा। कुछ देर बाद जब अंदर गया तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली।

पति को लगा पत्नी आत्महत्या करने का मजाक कर रही है। उसने पत्नी को समझाया और नीचे उतरने के लिए बोला। जब पत्नी नहीं मानी तो उसने चाकू से पत्नी के गर्दन पर कसा दुपट्टा काटने की कोशिश की। जब नहीं कटा तो माचिस से जला दिया। इसके बाद पत्नी को नीचे उतारकर जमीन पर लेटा दिया। पत्नी को उसने पलंग पर सोने का बोला और खुद सो गया। अलसुबह चार बजे बाद उसकी नींद खुली तो पत्नी नीचे पड़ी मिली। उसने फिर पत्नी को पलंग पर सोने का बोला। जब पत्नी नहीं उठी तो उसने दिल की धड़कन सुनी। तब पता चला कि मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने अपनी बहन को घटना की सूचना दी। करीब एक घंटे बाद साले को फोन किया। साले राज का आरोप है बहन के साथ मारपीट की गई है। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। शक है हत्या कर फंदे पर टांगा गया है। पुलिस के मुताबिक, मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!