डॉक्टर नहीं मिला तो मरीज ने डॉक्टर की पत्नी की हत्या कर दी | INDORE MP NEWS

इंदौर। गुरुवार सुबह तुकोगंज थाना क्षेत्र में डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा के क्लीनिक ग्रेटर मालवा नर्सिंग होम में एक मरीज ने उनकी ही पत्नी की हत्या कर दी। वो डॉक्टर से मिलने आया था परंतु डॉक्टर इंदौर में नहीं थे। पत्नी ने मरीज को यह बताया तो पहले तो वो वापस चला गया लेकिन फिर लौटकर आया और हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मरीज त्वचा रोग से पीड़ित है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, वारदात गुरुवार सुबह रेसकोर्स रोड स्थित डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा के क्लीनिक ग्रेटर मालवा नर्सिंग होम पर हुई। डॉ. वर्मा किसी काम से दिल्ली गए हुए थे, उनकी गैर मौजूदगी में उनके क्लीनिक पर गुरुवार सुबह नारायण बाग में रहने वाला आरोपी रफीक पहुंचा। डॉ. वर्मा की पत्नी लता ने रफीक को बताया कि डॉक्टर साहब किसी काम से दिल्ली गए हुए हैं। इसके बाद रफीक वहां से चला गया। 

लगभग एक घंटे बाद आरोपी रफीक दोबारा क्लीनिक पर पहुंचा और लता वर्मा से बहस करने लगा। बहस के दौरान रफीक ने चाकू निकाला और लता पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। आरोपी ने महिला के पेट, सीने पर चाकू से वार किए। महिला की चीख सुनकर उनका बेटा अभिषेक उन्हें बचाने पहुचा तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। मां-बेटे दोनों पर हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

आसपास के लोगों द्वारा लता व अभिषेक को शेल्बी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने लता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अभिषेक गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार किया जा रहा है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रफीक डॉ. वर्मा से त्वचा से संबंधित किसी बीमारी का लंबे समय से उपचार करा रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!