DIGVIJAY SINGH को भाई लक्ष्मण सिंह के बाद बहू रूबीना शर्मा सिंह ने टारगेट किया | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर उनके घर से ही हमले हो रहे हैं। भाई लक्ष्मण सिंह के बाद अब लक्ष्मण सिंह की पत्नी रूबीना शर्मा सिंह ने भी उन पर टारगेट किया है। इस बार कम्प्यूटर बाबा को माध्यम बनाया गया है। 

राधौगढ़ की रानी साहेब ने क्या कहा

रुबीना शर्मा सिंह ने ट्वीटर पर कम्प्यूटर बाबा की पदस्थापना वाली खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कम्प्यूटर बाबा को ईडियट और megalomaniacs (एक बीमारी जिसमें व्यक्ति खुद को बहुत ज़्यादा महत्व देने लगता है) बताया है। उन्होंने पूछा कि क्या यह आध्यात्म है। ये लोग जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश करते हैं। हमारे राजनेता ऐसे बेकार लोगों को प्रोत्साहित और सशक्त क्यों करते हैं। इससे पहले लक्ष्मण सिंह ने कम्प्यूटर बाबा की हेलिकॉप्टर वाली मांग को अनुचित करार दिया था। 

कम्प्यूटर बाबा पर कमेंट दिग्विजय सिंह पर हमला कैसे हुआ

कम्प्यूटर बाबा की पहचान अब दिग्विजय सिंह से हो गई है। कहा जाता है कि दिग्विजय सिंह के इशारे पर ही कम्प्यूटर बाबा ने शिवराज सिंह के मंत्री दर्जे से इस्तीफा दिया था। लोकसभा चुनाव में कम्प्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह के पूरी ताकत लगा दी थी। चुनाव बाद नामदेव दास त्यागी उर्फ कम्प्यूटर बाबा को  नर्मदा, क्षिप्रा एवं मन्दाकिनी नदी न्यास के अध्यक्ष पद पर भी दिग्विजय सिंह ने ही नियुक्त करवाया और पदभार ग्रहण करवाने भी दिग्विजय सिंह ही गए थे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!