गर्मी में तरबूज किसे खाना चाहिए, किसे नहीं | WHO CAN EAT WATERMELON AND WHO CAN'T

गर्मी बढ़ने के साथ बाजारों में तरबूज की उपलब्धता भी बढ़ने लगती है। लोग मौसमी फल समझकर इसका सेवन करते हैं। थोड़ा सस्ता होता है अत: अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। कई लोग रात्रि भोजन के साथ या भोजन के बाद इसका सेवन करते हैं। गर्भवती महिलाओं को तरबूत काटकर दे दिया जाता है। आइए जानते हैं तरबूज किसे खाना चाहिए और किसे नहीं। 

बहुत फायदेमंद है, दोपहर तक सभी स्वस्थ लोग खाएं

डॉ. राजू प्रसाद बताते हैं कि गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्वों की प्राप्ति होने के साथ पानी की कमी भी पूरी होती है। इस वजह से इंसान लू की चपेट में आने से बचता है। तरबूज गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। पानी, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के अलावा तरबूज में विटामिन भी पाए जाते हैं। इसमें कोलेस्ट्राल नहीं होता। यह आंखों के लिए भी उपयोगी होता है। 
तरबूज पोटैशियम और पोषक तत्वों से भरा होता हैं, जो हमारे गुर्दों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

कब और कौन नहीं खाए

तरबूज को रात में खाने से पेट की आंतों में दर्द और अन्य बीमारियां हो सकती हैं, जिससे आपका पेट अगले दिन खराब हो सकता है।
तरबूज में मीठे की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से इसका रात में सेवन करने से ये मोटापा बढ़ सकता है।
प्रगनेंसी के दौरान ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने से शुगर का लेवल बढ़ जाता है जिससे गर्भवती महिलाओं में डाइबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान तरबूज न खाएं तो ही बेहतर है।
तरबूज में भारी मात्रा में पोटेशियम होता है अत: हृदय रोगियों को इसका सीमित सेवन करना चाहिए। 
दमा के मरीजों को तरबूज का रस नहीं पीना चाहिए। 

इस लेख में इन प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध हैं

तरबूज कौन खा सकता है,
तरबूज  कौन नहीं खा सकता,
तरबूज कितने बजे खाना चाहिए,
क्या रात में तरबूज का खाना चाहिए,
क्या हृदय रोगियों को तरबूज का खाना चाहिए, 
क्या गर्भवती महिलाओं को तरबूज खाना चाहिए, 
Who can eat watermelon,
Who can not eat watermelon,
What should the watermelon eat,
Should you eat watermelon at night,
Should heart patients eat watermelon,
Should pregnant women eat watermelon,
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !