सिरफिरा आशिक: गांव में आग लगाकर बोले, शादी नहीं हुई तो लाशें बिछा दूंगा | RAJGARH MP NEWS

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के धामन्दा गांव में एक सिरफिरा आशिक का आतंक फैला हुआ है। वो गांव में रखे घास, पिंडवाड़े आदि में आग लगा रहा है। वो चुपके से आता है आग लगाकर भाग जाता है। अब उसने धमकी भरा पत्र भेजा है कि यदि लड़की की शादी उससे नहीं हुई तो वो लाशें बिछा देगा। मामला खिलचीपुर थाने का है। 

धामन्दा गांव की रहने वाली संतोष तंवर नाम की यह युवती दुल्हन के कपड़ों में थाने पहुंची थी। उसकी 18 मई को दिलावरा गांव के सीताराम के साथ उसकी शादी होने वाली है। संतोष ने खिलचीपुर पुलिस थाने से धमकी देने वाले युवक राजू तंवर (रामलाल) के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। राजू झंडा पट्टी का निवासी है।

खिलचीपुर थाने के अनुसार, आरोपी युवक राजू तंवर की तरफ से संतोष की सगाई की बात चलाई गई थी, पर सन्तोष के परिजनों ने राजू से उसकी सगाई नहीं की और रिश्ता कहीं और तय कर दिया। इसके बाद राजू तंवर संतोष से जबरन शादी करना चाहता है। वह एक तरफा प्यार में पागल है। राजू अपने परिजनों के साथ संतोष के गांव में आग लगा रहा है।

राजू व उसके परिजनों ने मंगलवार देर रात भी संतोष के गांव में आग लगा दी, जिसमें एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगाने के बाद उसने एक पत्र भी भेजा है, जिसमें लिखा है कि 'मैं संतोष से जबरदस्ती शादी करूंगा। उसके लिए चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े, अगर उसकी शादी मेरे साथ नहीं हुई तो अभी तो घास, पिंडवाड़े ही जलाए हैं। फिर लड़की को जबरदस्ती उठा ले जाऊंगा। अमर सिंह के लड़के का मर्डर कर दूंगा या फिर जिस लड़के के साथ शादी हो रही है, उसे ही मार ही डालूंगा'।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!